क्राइम स्टोरी न्यूज़ देहरादून। उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश एवं बर्फबारी की आशंका जताई गई है। मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहा। लेकिन कहीं-कहीं बादल छाए रहे। मैदानी इलाकों में धुंध का असर भी दिखाई पड़ा। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार शाम को जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि नौ और दस नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है। वहीं मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध बनी रह सकती है। मसूरी में बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।