क्राइम स्टोरी न्यूज़ विकासनगर। ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में सेपियंस स्कूल के छात्र-छात्राओं का जलवा रहा। 50 स्वर्ण समेत कुल 118 पदक सेपियंस के छात्रों ने अपने नाम किए। सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके साथ ही देहरादून में संपन्न हुई कुमीते प्रतियोगिता में दो छात्रों ने स्वर्ण जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। बुधवार को विद्यालय के प्रबंधक रविकांत सपरा ने बताया कि खेल महाकुंभ में सेपियंस स्कूल विकासनगर के 39 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 25 स्वर्ण, 21 रजत और एक कांस्य पदक उन्होंने अपने नाम किए। वालीबॉल, खो खो समेत एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का प्रदर्शन अव्वल रहा। सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर के कुल 53 खिलाड़ियों ने खेल महाकुंभ में प्रतिभाग किया। 25 स्वर्ण, 42 रजत और चार कांस्य पदक झटके। इसके साथ ही उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन की ओर से परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित अंडर-14 कुमीते प्रतियोगिता में सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर के प्रयाग अरोड़ा और माधव शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। प्रधानाचार्य नवीन तनेजा समेत अन्य अध्यापकों ने सभी खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने की सलाह दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *