क्राइम स्टोरी न्यूज़ पौड़ी। स्वच्छता के श्रीनगर ब्रांड अंबेसडर डा. बीपी नैथानी ने जिलाधिकारी पौड़ी डा. आशीष चौहान से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने डीएम पौड़ी को स्वच्छता के क्षेत्र में बीते 8 सालों में किए गए कार्यों का खाका रखा। साथ ही योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी। डीएम डा. चौहान ने ब्रांड अंबेसडर के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में स्वच्छता के प्रति कार्य में प्रशासन के सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर डा. नैथानी ने बताया कि बीते 8 सालों से वह स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक करने का कार्य कर रहे हैं। स्वच्छता टीम के साथ जिन स्थानों पर कूड़ा बिखरा रहता है, उन स्थानों से कूड़ा एकत्र कर क्षेत्र के संबंधित निकाय की मदद से स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग से ही स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो पा रहा है। डीएम डा. चौहान ने स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान के लिए डा. नैथानी की सराहना की। साथ ही भविष्य में उनके कार्यों में सहयोग का भरोसा भी दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *