क्राइम स्टोरी न्यूज़ देहरादून। शहर कोतवाली पुलिस ने सट्टे का धंधा चलाने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि बीरु उर्फ चंद्रप्रकाश (40) निवासी इंद्रेशनगर को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से सट्टे में लगाएं गए 3520 रुपये नगद और सट्टे के हिसाब किताब की डायरी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।