क्राइम स्टोरी न्यूज़ ऋषिकेश। सोमवार को ऋषिकेश में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इससे मौसम काफी ठंडा रहा। तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम ठंडा होने से बाजार में भी कम चहल-पहल रही। हांलाकि गर्म कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आई। तापमान में सुबह के बाद गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। ठिठुरन बढ़ने से बच्चे, बुर्जुग गर्म कपड़ों में नजर आये। ठंड की वजह से आम दिनों की तुलना में बाजार में चहल पहल कम रही। उधर, ठंडक बढ़ने के बावजूद अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं हो पाई है। शहर में करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अलाव जलाये जाते हैं। मेयर अनिता ममगाईं का कहना है कि अलाव की व्यवस्था के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। इसी सप्ताह अलाव जलाने की व्यवस्था हो जायेगी।