क्राइम स्टोरी न्यूज़ रुडकी। दिल्ली पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गीतों, मनमोहक नृत्यों व नाटकों की प्रस्तुति से विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम को उल्लासपूर्ण बना दिया। विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जहां अध्यापक का दायित्व छात्र को शिक्षा देना है, वहीं छात्र का कर्तव्य है कि अध्यापक द्वारा दी गई उस महत्वपूर्ण शिक्षा को ग्रहण कर जीवन में उन्नति पाता हुआ सदैव शिखर पर पहुंचकर अपने अध्यापक, अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के नाम को ऊंचा करने का गौरव प्रदान करें। विद्यालय निदेशक विधायक प्रदीप बत्रा और राम अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।