क्राईम स्टोरी न्यूज़ ऋषिकेश। श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय उत्तराखंड ऋषिकेश परिसर के विभिन्न संकाय के एससी-एसटी के 25 छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की ओर से नि:शुल्क सिविल सर्विसेज की कोचिंग कराई जाएगी। इसके लिए विभिन्न संकाय से सैकड़ों की संख्या में छात्रों का साक्षात्कार किया गया। जिसमें कुल 25 छात्रों का चयन किया गया। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी द्वारा इन छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर साक्षात्कार किया। जानकारी देते हुए श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय उत्तराखंड ऋषिकेश परिसर के प्राचार्य प्रोफेसर एमएस रावत ने कहा कि जल्द ही यह 25 छात्र उत्तराखंड के राजभवन पहुंचेंगे जहां राज्य के राज्यपाल इन छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। उसके बाद जल्द ही कोचिंग शुरू कर दी जाएगी।