क्राईम स्टोरी न्यूज़ रुड़की। सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामे की कार्रवाई के बाद मोर्चरी भिजवा दिया है। शनिवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री के निकट एक युवक सड़क क्रॉस करने का प्रयास कर रहा था। तभी तेज गति से आ रही एक कार की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद उसे मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि मृतक युवक करीब 40 वर्ष का था। वह मानसिक रूप से कमजोर था। लेकिन उसके बारे में अधिक जानकारी किसी के पास से नहीं मिल पाई हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है।