क्राईम स्टोरी न्यूज़ भगवानपुर मानसिंह। प्रदेश में छोटी सरकार बनने का बिगुल बजते ही नगर निकाय चुनाव अपने चरम पर चढ़ता जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब सभी प्रत्याशी अपने अपने चुनाव कार्यालय खोलने में लग गए हैं। इसी क्रम में आज भगवानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार कांग्रेस प्रत्याशी
गुलबहार के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। आज दोपहर बारह बजे कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता भगवानपुर स्थित राव फरमूद के आवास पर सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए और कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान ममता राकेश ने बताया कि आज भगवानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी गुलबहार आलम के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कार्यालय खोलने पर कांग्रेस प्रत्याशी को बधाई देते हुए कहा कि जनता से विकास के नाम पर वोट मांगा जाएगा क्योंकि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के विकास में विश्वास रखती है तथा उन्होंने कहा कि मेरे विधायक रहते हुए भगवानपुर में अनेकों विकास कार्य कराए गए है जो कि आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि भगवानपुर नगर पंचायत का चुनाव मजबूत तरीके से लड़ा जाएगा।भगवानपुर के पूर्व प्रधान उस्मान ने कहा कि इस बार भगवानपुर का चेयरमैन कांग्रेस के गुलबहार होंगे। हालांकि भगवानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार गुलबहार मीडिया के सवाल पर कोई जवाब नहीं दे पाए। इस दौरान ममता राकेश भगवानपुर विधायक, राव फरमूद पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखण्ड, उस्मान प्रधान, मीर आलम आदि सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।