क्राईम स्टोरी न्यूज़ रुड़की। भारत सरकार की नक्शा प्रोजेक्ट कार्यक्रम की लॉन्चिंग के मौके पर उत्तराखंड से चार नगर पंचायत चयनित हुई जिनमें से एक भगवानपुर भी सम्मिलित थी जिसमें एस डी एम भगवानपुर जितेंद्र कुमार, नगर पंचायत भगवानपुर ई ओ सुरेन्द्र कुमार ,नगर पंचायत अध्यक्ष
गुलबहार अहमद ने मंच की शोभा तो बढ़ा दी लेकिन आमजन और बाकी अधिकतर प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखी , केंद्र सरकार के इस कार्यक्रम की लॉन्चिंग का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से किया जा रहा था जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस योजना के बारे में आम जन को जानकारी दे रहे थे ,अधिकारी तो मंच पर पहुंच गए लेकिन खाली पड़ी कुर्सियां जिम्मेदार
अधिकारियों के लिए कुछ और ही बया कर रही थी ,यहां तक कि नगर पंचायत के कुछ नवनिर्वाचित सभासद भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने नहीं पहुंचे इस बारे में जब एसडीएम भगवानपुर जितेंद्र कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि धूप के कारण लोग नहीं रुक पाए
वही इसी सवाल का जवाब नगर पंचायत के ईओ ने अलग ही दिया उन्होंने कहा कि मेसेज सभी को दिया गया था वो क्या कर सकते है। प्रोजेक्ट के लिए सर्वेयर विजय सिंह ने इस कार्यक्रम से लोगो को होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी।