क्राईम स्टोरी न्यूज़ हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के बहादराबाद विकासखंड स्थित ग्रोथ सेंटर में शगुन बेकरी यूनिट (शगुन स्वयं सहायता समूह) का भव्य उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी (CDO) आकांक्षा कोण्डे, आईएएस द्वारा किया गया। इस दौरान परियोजना निदेशक (डीआरडीए) कैलाश नाथ तिवारी, खंड विकास अधिकारी मानस
मित्तल, जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) ग्रामोत्थान परियोजना संजय सक्सेना, जिला थीमैटिक विशेषज्ञ सूरज रतूड़ी, अमित सिंह, बीएमएम बहादराबाद धर्मेंद्र, डिस्ट्रिक्ट एमआईएस मोहम्मद दानिश सहित अन्य ब्लॉक एवं जिला स्तरीय स्टाफ ने भाग लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने बेकरी यूनिट की कार्यप्रणाली का निरीक्षण कर उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की तथा विपणन, ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश
दिए उन्होंने ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना मॉडल के तहत अतिरिक्त सहयोग देने का आश्वासन दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि “स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से छोटे उद्यमों की स्थापना महिला सशक्तिकरण की कुंजी है। मैं अधिक से अधिक ऐसी इकाइयों की स्थापना का समर्थन करती हूँ, क्योंकि ये आर्थिक प्रगति की रीढ़ बन सकती हैं।” परियोजना निदेशक, खंड विकास अधिकारी और जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान परियोजना ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अन्य स्वयं सहायता समूहों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।