क्राईम स्टोरी न्यूज़ हरिद्वार। हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने दिनांक 21 फरवरी से 11 मार्च, 2025 तक आयोजित होने वाली नकल विहीन हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराने की समीक्षा बैठक अधिकारियों के साथ की है। जिलाधिकारी ने बैठक
में निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में तत्काल सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए, जो विद्यालय कैमरा नही लगा रहे हैं उनकी सूची बनाई जाए आगामी परीक्षा में ऐसे कॉलेज में सेंटर नहीं बनाए जाएगें। संवेदनशील तथा अन्य सामान्य केन्द्रों में पुलिस बल तैनात के लिए पूर्व में ही उनको अवगत कराया जाए। केन्द्र व्यास्थपकों के पास सम्बंधित थाने के सीओ और एसडीएम एक दूसरे से समनव्य स्थापित कर दूरभाष
उपलब्ध करवाया जाए, जिससे विवाद की दशा में तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जा सके। जिन सेंटरो में शिक्षकों को तैनात किया जाएगा वो शिक्षक वहीं पर ही ड्यूटी करें, यदि कोई दिक्कत परेशानी हो उसकी जॉच टीम द्वारा की जाएगी। और कहा परीक्षा को लेकर नई गाइड लाइन आती रहती है, उस पर नजर रखें, यदि किसी केन्द्र में परीक्षा निरस्त होती है तो जवाबदेही पर कार्यवाही अमल में लाई
जाएगी, जिलाधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को बोर्ड सफल परीक्षा की अग्रिम शुभकामनाएं दी। बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी के.के गुप्ता ने बताया कि विकास खण्ड बहादराबाद में 46, भगवानपुर में 14, खानपुर में 4, लक्सर में 16, नारसन में 17, रू़ड़की में 29, तहसील हरिद्वार में 46, परीक्षा केंद्र लगाए गए हैं। जिसमें से 13 संवेदनशील तथा 4 अति संवेदनशील चिन्हित किए गये हैं, जिनका विभाजन 07 सेक्टरों में किया गया।
देखिए खाश रिपोर्ट