मोहन सिंह पंवार :- 

राष्ट्रीय खबर  :- जम्मू कश्मीर में  दर्दनाक हादसा भारतीय सेना  की वाहन गिरी खाई में :,-

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ भद्रवाह इलाके में सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के 10 जवानों की जान चली गई है, जबकि 7 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और सेना ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घायल जवानों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह एक बुलेट-प्रूफ वाहन था जिसमें कुल 17 जवान शामिल थे


सेना की यह टुकड़ी ऊँचाई पर स्थित एक फॉरवर्ड पोस्ट की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा समाई।

दुर्गम पहाड़ी रास्ता और गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू टीमों को जवानों तक पहुँचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सेना के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं और हादसे के कारणों की जाँच के आदेश दे दिए गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *