क्राइम स्टोरी न्यूज़ । सहारनपुर के देवबंद निवासी महिला पांच माह की गर्भवती थी। शुक्रवार दोपहर वह कालोनी में ही एक दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि रास्ते में उसे पति जेठ व ससुर मिले और उन्होंने रास्ते में ही उसकी पिटाई कर दी। गंभीर चोटे आने से महिला का रास्ते में ही गर्भपात हो गया । पीड़िता के नाबालिग भाई का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों की पिटाई के कारण गर्भपात हुआ है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है ।देवबंद कोतवाली क्षेत्र की शशीनगर कालोनी निवासी लक्ष्मी पांच माह की गर्भवती थी। शुक्रवार दोपहर वह कालोनी में ही एक दुकान पर सामान लेने गई थी। लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि रास्ते में उसे पति, जेठ व ससुर मिले और उन्होंने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसका सड़क पर ही गर्भपात हो गया। पीड़िता का भाई भी मौके पर पहुंच गया। उसने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित मौके पर पहुंचे और तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़िता के नाबालिक भाई ने तहरीर दी है। यदि कोई बालिग तहरीर देगा तो मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।