अमृतसर। अमृतसर श्री दरबार साहिब गुरद्वारा में श्रद्धालुओं व पुलिस में झगड़ा होने की खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे थे। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने श्री दरबार साहिब से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर चारों तरफ बैरिकेडिंग की थी। इस दौरान पुलिस द्वारा तिपहिया व कारों को बैरिकेडिंग के पार नहीं जाने दिया जिससे लोग नाराज हो गए और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे। इसके चलते श्रद्धालुओं व पुलिस में तू-तू, मैं-मैं हो गई।