वीरेंद्र प्रताप सिंह 

 

रुद्रप्रयाग –विकासखंड जखोली में प्रधान संगठन जखोली की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायतों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं एवं प्रधानों की लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिसको लेकर ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन जखोली अजय पुंडीर ने मुख्य विकास अधिकारी को अवगत करवाया जिसमें,

प्रधानों ने प्रमुख रूप से 16वें वित्त एवं छठवें राज्य वित्त में बजट उपलब्ध न होने, जिसके कारण ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप पड़े हैं, वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन लंबित होने तथा किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

इन सभी समस्याओं के समाधान एवं ग्राम पंचायतों के अधिकारों की मांग को लेकर प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी, रुद्रप्रयाग को ज्ञापन सौंपते हुए पत्र एवं मोहर के माध्यम से अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को पर्याप्त बजट, प्रधानों को अधिकार और ग्रामीण जनता को विकास का हक मिले।

 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *