क्राइम स्टोरी न्यूज़।  पंजाब में लगातार विजिलेंस ब्यूरों द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम जारी है। आरएनएस को मिली जानकारी के अनुसार आज थाना सिटी  मलोट में तैनात ए.एस.आई. सुखदेव सिंह को रिसवत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। देसराज निवासी रविदास नगर मुक्तसर साहिब ने विजिलेंस ब्यूरों के हेल्पलाइन नंबर पर उक्त ए.एस.आई. के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इसकी जांच के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ थाना सिटी मलोट में दर्ज एक केस की जांच उक्त एएस.आई. कर रहा था।उसने इस केस का अदालत में चालान पेश करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। जांच के दौरान यह आरोप पाए जानें पर उक्त कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ की गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *